Monday, March 2, 2026
Homeताजा खबरIND Vs Aus T-20 Series : ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी घर,...

IND Vs Aus T-20 Series : ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी घर, बाकी के मैचों के लिए टीम में किए बड़े बदलाव

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 स्क्वाड से विश्व कप विजेता छह खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों से स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, एडम जंपा, मार्कस स्टोइनिस, जोस इंग्लिस और सीन एबॉट को आराम दिया गया है। विश्व कप विजेता स्टीव स्मिथ और एडम जम्पा गुवाहाटी में होने वाले तीसरे मैच से पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं, जबकि ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस और सीन एबॉट सभी बुधवार को लौटेंगे। ये सभी जल्द ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले उनके घरेलू टूर्नामेंट बिग बैश में खेलेंगे।

उल्लेखनीय है कि पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 मैच मंगलवार की शाम का गुवाहाटी में खेला जाएगा।

ये होगी बाकी के 3 मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम

मैथ्यू वेड (कप्तान), जेसन बेहरनडॉर्फ, टिम डेविड, बेन ड्वार्सहुइस, नाथन एलिस, क्रिस ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, बेन मैक्डॉरमट, जोश फिलिप, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, केन रिचर्ड्सन।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular