Friday, March 6, 2026
HomePush Notification'राहुल गांधी ने किया था Kota में Airport बनाने का वादा', शिलान्यास...

‘राहुल गांधी ने किया था Kota में Airport बनाने का वादा’, शिलान्यास से पहले Ashok Gehlot का बयान

Ashok Gehlot on Kota Airport: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास से पहले कहा कि इसकी पहल कांग्रेस सरकार ने की थी और Rahul Gandhi ने कोटा में एयरपोर्ट बनाने का वादा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की देरी के कारण यह परियोजना करीब 4 साल तक अटकी रही।

Ashok Gehlot on Kota Airport: कोटा को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 7 मार्च को एयरपोर्ट मिलने जा रहा है. कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास कल होगा. इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मौजूद रहेंगे. शिलान्यास से ठीक एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लेट लतीफी के कारण कोटा एयरपोर्ट परियोजना लगभग 4 साल तक अटकी रही.

‘राहुल गांधी ने किया था कोटा में एयरपोर्ट बनाने का वादा’

गहलोत ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कल कोटा एयरपोर्ट का शिलान्यास होने जा रहा है, जिसकी पहल हमारी कांग्रेस सरकार ने की थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटा में एक जनसभा के दौरान वहां की जनता से एयरपोर्ट बनाने का वादा किया था. उसे हकीकत बनाने के लिए हमारी तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 1250 एकड़ जमीन कोटा में एयरपोर्ट के लिए 2021 में निशुल्क आवंटित की. 2022 में यहां से बिजली लाइनों को स्थानांतरित करने के लिए 120 करोड़ रुपए का बजट भी स्वीकृत किया गया.’

पूर्व मुख्यमंत्री ने गहलोत ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की लेट लतीफी के कारण यह परियोजना करीब 4 साल तक अटकी रही. ‘अब आशा है कि शिलान्यास के बाद इसका काम तेजी से पूरा होगा‌ एवं निर्माण कार्य भी गुणवत्तापूर्ण होगा.’

गहलोत ने लगाया चंबल रिवर फ्रंट की उपेक्षा का आरोप

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ‘चंबल रिवरफ्रंट’ जैसी विश्वस्तरीय परियोजना देकर कोटा को पर्यटन का ‘केंद्र’ बनाने का प्रयास किया जिससे पर्यटकों की आवक कोटा में बढ़े. हालांकि भाजपा सरकार की उपेक्षा के कारण ‘रिवर फ्रंट’ में न रेस्टोरेंट खुल पाए हैं और न ही दूसरी सुविधाओं का विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार को ‘रिवर फ्रंट’ का और विकास करना चाहिए एवं इसका अच्छे से रखरखाव करना चाहिए जिससे हाड़ौती में पर्यटन बढ़ सके एवं एयरपोर्ट का बनना भी सार्थक हो सके.

ये भी पढ़ें: Bhilwara में सर्विस रिवॉल्वर अनलोड करते समय हादसा, ASI महावीर सिंह के सिर में लगी गोली, मौके पर ही मौत

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular