Saturday, January 31, 2026
HomePush NotificationRajasthan tender scam : अशोक गहलोत ने गुजरात की कंपनी फर्जी पाए...

Rajasthan tender scam : अशोक गहलोत ने गुजरात की कंपनी फर्जी पाए जाने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा

अशोक गहलोत ने राजस्थान में गुजरात की कथित फर्जी फर्म को करोड़ों के टेंडर मिलने पर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 456 करोड़ के सोलर टेंडर और 46 करोड़ एडवांस का मामला सरकार के संरक्षण में पनपे घोटाले का प्रतीक है। गहलोत ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सवाल किया कि बिना सत्यापन इतनी बड़ी राशि कैसे दी गई।

Rajasthan tender scam : जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राजस्थान में करोड़ों रुपए का टेंडर पाने वाली गुजरात की एक फर्म के कथित तौर पर फर्जी पाए जाने को लेकर शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और इसे भाजपा सरकार के संरक्षण में पनपे घोटाले का प्रतीक बताया।

456 करोड़ के टेंडर विवाद पर अशोक गहलोत का हमला

गहलोत ने एक खबर का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राजस्थान के व्यापारी दो साल से यह शिकायत कर रहे हैं कि गुजरात की फर्मों और ठेकेदारों को यहां लगातार ठेके दिए जा रहे हैं। यह किसको खुश रखने की कवायद है सब जानते हैं। इसी कारण ऐसे फर्जीवाड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा, राजस्थान में 456 करोड़ रुपए के सोलर टेंडर और 46 करोड़ रुपए एडवांस का मामला केवल एक फर्जी फर्म का नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के संरक्षण में पनपे घोटाले का प्रतीक है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा-विडंबना यह है कि जो भाजपा सरकार गरीब आदमी को 1000 रुपये पेंशन देने में भौतिक सत्यापन करती है वह 456 करोड़ रुपए का टेंडर फर्म का भौतिक सत्यापन किए बिना दे देती है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना बैंक गारंटी सत्यापन, बिना तकनीकी जांच, एक गुजराती फर्म को इतनी बड़ी राशि कैसे और किसके निर्देश पर दे दी गई। उन्होंने कहा, यह गुजरात की फर्म है इसलिए क्या प्रवर्तन निदेशालय यहां जाने का साहस दिखाएगी? गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार जवाब दे और इस पूरे घोटाले की निष्पक्ष, समयबद्ध जांच कराए।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular