Friday, February 27, 2026
HomePush NotificationDelhi Liquor Scam Case: कोर्ट से बरी होने के बाद फूट-फूटकर रोने...

Delhi Liquor Scam Case: कोर्ट से बरी होने के बाद फूट-फूटकर रोने लगे केजरीवाल, कहा-‘मैं भ्रष्ट नहीं, मैंने केवल ईमानदारी कमाई है’

Arvind Kejriwal और Manish Sisodia को कथित आबकारी नीति घोटाले के भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया। अदालत ने CBI की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार किया। फैसले के बाद केजरीवाल ने कहा कि “सत्य की जीत हुई” और उन्होंने खुद को कट्टर ईमानदार बताया।

Delhi Liquor Scam Case: दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया. कोर्ट ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दाखिल आरोपपत्र का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया. अदालत से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल बेहद भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे. उन्होंने खुद को कट्टर ईमानदार बताया.

सत्य की जीत हुई : अरविंद केजरीवाल

फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा-‘पिछले कुछ सालों से BJP जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. हमें न्यायपालिका पर भरोसा है. सत्य की जीत हुई. AAP को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था.

‘केजरीवाल ने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है’

केजरीवाल ने आगे कहा कि यह पूरा फर्जी केस था. केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है. मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है. कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार है. अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता.”

शऱाब घोटाले में सभी 23 आरोपियों को किया बरी

विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने कहा कि आरोप पत्र में कई ऐसी कमियां हैं जिनका सबूतों से समर्थन नहीं मिलता. इसके साथ ही उन्होंने मामले में आम आदमी पार्टी के दोनों नेताओं के अलावा 21 अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया.

केजरीवाल के वकील ने कही ये बात

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने कहा, ‘एक्साइज स्कैम में राउज एवेन्यू के स्पेशल कोर्ट ने सभी मुजरिमों को बरी कर दिया है. उन्होंने बरी तब किया है जब सभी साक्ष्य और सभी स्टेटमेंट कोर्ट द्वारा देखे गए थे. उन्होंने माना कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई आरोप नहीं है. CBI का आरोप था कि जो पॉलिसी बनाई गई थी, उसमें पूरी तरह से हेरफेर किया गया था. उसमें नकली डॉक्यूमेंट्स जोड़े गए थे’

ये भी पढ़ें: Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान का अफगानिस्तान के खिलाफ जंग का ऐलान, काबुल, कंधार पर भीषण बमबारी

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular