Saturday, July 6, 2024
HomeCrime Newsजरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी...

जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी…

एक्ट्रेस जरीन खान का नाम लाइमलाइट में बना हुआ है। आपको बता दें एक्ट्रेस का नाम एक ऐसे केस में सामने आया है जिसके बाद उनकी मुसीबते लगातार बढ़ती जा रही हैं। जरीन अब धोखाधड़ी मामले के चलते चर्चा में हैं। कोलकाता की एक अदालत ने एक्ट्रेस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उनपर कथित तौर पर धोखाधड़ी का चार्ज लगाया गया है। ये मामला 5 साल पुराना यानी साल 2018 का है।

बता दें, साल 2018 के काली पूजा इनॉग्रेशन सेरेमनी के दौरान एक आर्गेनाइजर ने जरीन खान और उनके मैनेजर के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई थी। दोनों के खिलाफ हुई FIR के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। जरीन ने उस समय ऑर्गनाइजर्स द्वारा गुमराह किए जाने का दावा किया था। एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि आयोजकों ने उन्हें बताया था कि बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ ही कई दिग्गज मंत्री इस फंक्शन में शामिल होंगे। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस की टीम को पता चला कि ये कोलकाता का एक छोटे-सा कार्यक्रम था। इसके अलावा उनके ट्रैवल और रुकने की व्यवस्था में भी गड़बड़ी थी जिसकी वजह से वो वहां नहीं पहुंच सकी थीं। इस मामले में जांच अधिकारी ने एक्ट्रेस के खिलाफ FIR दायर की थी। लेकिन इसके बाद जरीन ने न तो जमानत के लिए अपील की और न ही कोर्ट में पेश हुई। जिसके चलते अदालत ने जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

अब इस पर एक्ट्रेस का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है। गिरफ्तारी वारंट पर बात करते हुए जरीन ने कहा  मुझे यकीन है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं भी हैरान हूं और अपने वकील से जांच करा रही हूं। तभी मैं आपको कुछ क्लियर कर पाऊंगी। इस बीच आप मेरे PR से बात कर सकते हैं। अब फैंस को उम्मीद है कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द इस प्रॉब्लम को सुलझा लेंगी और उनकी मुश्किलें आसान हो जाएंगी।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments