Saturday, July 6, 2024
HomeकेरलUCC पर आरिफ मोहम्मद खान ने दिया बड़ा बयान...

UCC पर आरिफ मोहम्मद खान ने दिया बड़ा बयान…

केरल। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) देश में किसी के लिए भी खतरा नहीं है। उन्होंने नागरिकों से इसके बारे में गलत धारणाएं दूर करने और इसके खिलाफ जारी झूठे प्रचार से लड़ने का आग्रह किया। खान यहां समान नागरिक संहिता : क्यों और कैसे? विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।

UCC का लक्ष्य विभिन्न धार्मिक समुदायों के धर्मग्रंथों और रीति-रिवाजों पर आधारित व्यक्तिगत कानूनों के बजाय देश के प्रत्येक नागरिक पर सामान्य कानून लागू करना है। केरल के राज्यपाल ने नागरिकों से UCC के बारे में गलत धारणाओं को दूर करने और इसके खिलाफ किए जा रहे झूठे प्रचार से लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कानून के सफल होने के लिए जनता का समर्थन जरूरी है और सरकार को इस दिशा में काम करना चाहिए और अब भी वही किया जा रहा है।

खान ने कहा कि UCC को देश में लागू किया जाना चाहिए, सिर्फ इसलिए नहीं कि यह निदेशक सिद्धांतों का हिस्सा है, बल्कि इसलिए कि मौजूदा कानूनी व्यवस्था कानून की नजरों में समानता और समान कानूनी सुरक्षा के मौलिक अधिकार दोनों का उल्लंघन करती है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments