Friday, April 10, 2026
HomeNational Newsअमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, बोले- लोग परेशान हैं...

अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, बोले- लोग परेशान हैं लेकिन भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने में ज्यादा दिलचस्पी

Amit Shah West Bengal Rally : देबरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग परेशान हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अपने भतीजे को अगला मुख्यमंत्री बनाने में ज्यादा दिलचस्पी है। शाह ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के देबरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आती है, तो वह राज्य से हर अवैध प्रवासी की पहचान करके उसे बाहर निकाल देगी।

ममता बनर्जी घुसपैठियों को संरक्षण देना चाहती है : शाह

शाह ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का स्पष्ट रूप से जिक्र करते हुए कहा, यहां के लोग परेशान हैं, लेकिन ममता बनर्जी की अपने भतीजे को अगला मुख्यमंत्री बनाने में ज्यादा दिलचस्पी है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार वंचितों के लिए स्कूल बनाने की बजाय मदरसे बनाने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी घुसपैठियों को संरक्षण देना चाहती हैं, लेकिन भाजपा घुसपैठियों का पता लगाकर उन्हें निर्वासित करना चाहती है… ममता जी, आप चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, हम पश्चिम बंगाल से हर अवैध प्रवासी को बाहर निकाल देंगे।

शाह ने आरोप लगाया, ममता बनर्जी ‘मां-माटी-मानुष’ के नारे के साथ सत्ता में आईं, लेकिन युवाओं को बेरोजगार छोड़ दिया गया है, महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं और किसानों का जीवन कठिन बना दिया गया है।’’ शाह ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर ‘कट-मनी’ संस्कृति के माध्यम से भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस ने अपनी ‘कट-मनी’ की राजनीति से पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular