Indian Navy: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़ती तनातनी के बीच भारतीय नौसेना युद्ध की तैयारियों को मजबूत करने में जुटी है. भारतीय नौसेना ने हाल में कई एंटी शिप मिसाइल का परीक्षण किया है. इसकी जानकारी देते हुए नौसेना ने एक वीडियो भी जारी किया है. साथ ही यह भी मैसेज दिया है कि. भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार है.
अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने हाल ही में कई एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग की
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2025
भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की। भारतीय… pic.twitter.com/gBv41bflaj
भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की. भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए युद्ध के लिए तैयार.
#WATCH | अरब सागर में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने हाल ही में कई एंटी-शिप मिसाइलों का परीक्षण किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2025
(वीडियो सोर्स: भारतीय नौसेना के अधिकारी) pic.twitter.com/ENoPf7HTmk
बता दें कि इससे पहले भारतीय नौसेना ने 24 अप्रैल को भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत ‘INS सूरत’ ने समुद्र में स्थित एक लक्ष्य पर सफलतापूर्वक सटीक हमला किया, जो नौसेना की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.’ ‘यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास और संचालन में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाती है और रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है. नौसेना ने कहा कि यह मील का पत्थर राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए बल की अटूट प्रतिबद्धता का सबूत है.
#IndianNavy's latest indigenous guided missile destroyer #INSSurat successfully carried out a precision cooperative engagement of a sea skimming target marking another milestone in strengthening our defence capabilities.
— SpokespersonNavy (@indiannavy) April 24, 2025
Proud moment for #AatmaNirbharBharat!@SpokespersonMoD… pic.twitter.com/hhgJbWMw98
इसे भी पढ़ें: Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के पर्यटन को भारी नुकसान, उधमपुर और रामबन में छाई वीरानी