Sunday, April 5, 2026
HomePush Notification'हमें हराने का सपना दलदल बन चुका', ईरान बोला- अमेरिका और इजराइल...

‘हमें हराने का सपना दलदल बन चुका’, ईरान बोला- अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ा सरप्राइज तैयार

Iran Israel US War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने अमेरिका और इजराइल को “बड़ा सरप्राइज” देने की चेतावनी दी है। यह बयान ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद आया है। ईरान का दावा है कि उसके पास टारगेट की पूरी सूची है और वह अपनी रणनीति के तहत आगे बढ़ रहा है।

Iran Israel US War: मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच एक वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका और इजराइल के लिए “बड़ा सरप्राइज” तैयार है, जिसके लिए बस थोड़ा इंतजार करना होगा. यह बयान बीतें दिन डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद आया है. ईरान ने दावा किया है कि उसके पास टारगेट की पूरी लिस्ट है और वह अपनी रणनीति पर गौर करते हुए आगे बढ़ रहा है.

‘अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ा सरप्राइज’

लेबनान के एक टेलीविजन नेटवर्क से बात करते हुए एक ईरानी अधिकारी ने अमेरिका और इजरायल को लेकर सख्त बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास अमेरिका और इजरायली शासन के लिए एक बड़ा सरप्राइज है, बस थोड़ा इंतजार करना होगा.’ अधिकारी ने दावा किया कि दक्षिणी ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का असर उल्टा पड़ सकता है और इससे हालात ईरान के पक्ष में बदल सकते हैं. उन्होंने अमेरिका के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वॉशिंगटन के पास लक्ष्यों की सटीक जानकारी नहीं है, जबकि ईरान अपनी रणनीति के तहत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हमले बढ़े तो हाल नर्क से भी बुरा होगा’

ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका और इजराइल की ओर से हमले तेज किए गए, तो उसका जवाब बेहद कड़ा होगा. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अमेरिका के लिए हालात नर्क से भी बदतर हो सकते हैं.

ईरान के आर्मी हेडक्वार्टर खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फागारी ने कहा कि ईरान को हराने का सपना अब एक दलदल बन चुका है. उनके मुताबिक, अमेरिका और इजराइल इस संघर्ष में खुद ही फंसते जा रहे हैं और इससे निकलना उनके लिए आसान नहीं होगा.

लगातार आक्रामक होती जा रही बयानबाजी

इन बयानों से साफ है कि क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी और आक्रामक होती जा रही है. ऐसे हालात में किसी भी छोटी घटना के बड़े संघर्ष में बदलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. कुल मिलाकर, ईरान ने एक बार फिर कड़े शब्दों में संकेत दिया है कि वह किसी भी स्थिति के लिए तैयार है और यदि हालात बिगड़े तो जवाब भी उसी स्तर का होगा.

ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस शासन में पंचायत चुनावों की लंबी प्रक्रिया से विकास हुआ बाधित’, BJP नेता सूरज सोनी का आरोप


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular