Saturday, October 5, 2024
Homeउत्तरप्रदेश (UP)अखिलेश यादव ने योगी पर साधा निशाना, देवरिया घटना को बताया प्रदेश...

अखिलेश यादव ने योगी पर साधा निशाना, देवरिया घटना को बताया प्रदेश में न्याय व्यवस्था की नाकामी…

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि देवरिया में 6 लोगों की हत्या ने अन्यायपूर्ण कार्यप्रणाली को उजागर कर दिया और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

यादव ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, जिसका प्रमाण आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी है।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा देवरिया में 6 लोगों की हत्या के लिए भाजपा सरकार और उसके अधिकारी जिम्मेदार हैं। उनके अधिकारियों की अन्यायपूर्ण कार्य प्रणाली उजागर हो गई है। सरकार गरीबों को न्याय देने और अपराध रोकने में असमर्थ है।

यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर राजनीति करने का आरोप लगाया। इस सप्ताह की शुरुआत में देवरिया जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक ही परिवार के 5 सदस्यों सहित 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी। अगर आदित्यनाथ सरकार के अधिकारी परिवारों का जमीन विवाद हल करा देते तो लोगों की बेरहमी से हत्या नहीं होती। सरकार को इस विवाद का संज्ञान लेना चाहिए था और सभी जिम्मेदार छोटे और बड़े अधिकारियों को निलंबित कर देना चाहिए था, लेकिन सरकार ने अब तक ऐसा नहीं किया है। दोनों परिवारों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल देवरिया जायेगा।

यादव ने राज्य में आवारा मवेशियों और सड़कों की खस्ता हालत को लेकर भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा सांड राज्य की सड़कों पर खुले घूम रहे हैं। सरकार हजारो करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद सड़कों को गड्ढ़ामुक्त नहीं कर पायी है। विपक्षी दलों के मोर्चे इंडिया ने भाजपा खेमे में डर पैदा कर दिया है और दावा किया कि यह गठबंधन आगामी आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीतेगा। भाजपा जाति जनगणना के मुद्दे पर भ्रमित है। यादव ने आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ समेत हर जिले में सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं। महिला आरक्षण विधेयक को उन्होंने कहा अगर भाजपा महिला आरक्षण के पक्ष में है तो उसे जहां भी चुनाव हो वहां महिलाओं को 33 फीसदी टिकट देने चाहिए।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments