Thursday, March 26, 2026
HomePush NotificationAkhilesh Yadav ने LPG किल्लत पर BJP को घेरा, कहा- 'भाजपा ने...

Akhilesh Yadav ने LPG किल्लत पर BJP को घेरा, कहा- ‘भाजपा ने जनता को लाइन के अलावा कुछ नहीं दिया’

Akhilesh Yadav On LPG Crisis:अखिलेश यादव ने LPG संकट को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने जनता को सिर्फ लाइनों में खड़ा किया है। उन्होंने LPG को “लापता गैस” बताते हुए आरोप लगाया कि सिलेंडर में कम गैस मिल रही है और लोग चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं।

Akhilesh Yadav On LPG Crisis: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में एलपीजी संकट को लेकर को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. गुरुवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने LPG को लापता गैस बताते कहा कि भाजपा ने लाइन के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया. अब लोग पेट्रोल के लिए भी कतारों में लगे हुए हैं.

‘उत्तर प्रदेश में में एलपीजी का मतलब लापता गैस’

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने LPG संकट को लेकर कोई तैयारी नहीं की और अब 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर में 10 किलोग्राम गैस मिल रही है. उत्तर प्रदेश में में एलपीजी का मतलब लापता गैस है. गैस न मिलने से लोगों को खाना बनाने के लिए चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है.

‘एक कचौरी एक समोसा अब गैस पर न रहा भरोसा’

सपा प्रमुख ने कहा-‘एक कचौरी एक समोसा अब गैस पर न रहा भरोसा.’ सपा प्रमुख ने व्यंगात्मक लहजे में कहा, ‘सुना है कोयले पर चाय और रोटी अच्छी बनती है. कई लोग स्मोक्ड फूड पसंद करते हैं. पड़ोसी देशों ने ऊर्जा बचत के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन हमारे देश में ऐसे प्रयास होते नहीं दिख रहे.’

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 रुपये, डीजल 3 रुपये महंगा, देश की सबसे बड़ी निजी फ्यूल कंपनी का ऐलान, पढ़ें पूरी खबर


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular