Wednesday, March 18, 2026
Homeताजा खबरAccident in Jharkhand : ड्राइवर की झपकी ने सुला दिया 6 लोगों...

Accident in Jharkhand : ड्राइवर की झपकी ने सुला दिया 6 लोगों को मौत की नींद में, पेड़ से भिड़ी SUV

गिरिडीह (झारखंड)। गिरिडीह जिले में शनिवार को एक वाहन (एसयूवी) के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से वाहन सवार कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दुर्घटना शनिवार तड़के करीब तीन बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में हुई। वाहन में 10 लोग सवार थे और वे एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। गिरिडीह के उप प्रखंड पुसिल अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि कार सवार लोग बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया गांव से थे और वे लोग करीब 40 किलोमीटर दूर टिकोडीह में विवाह समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे।

उन्होंने बताया, 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदेह है कि वाहन चालक को नींद की झपकी आ गई थी।’’

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular