Monday, March 2, 2026
Homeताजा खबरAccident in Churu : चुनाव ड्यूटी पर जा रहे 6 पुलिसकर्मियों की...

Accident in Churu : चुनाव ड्यूटी पर जा रहे 6 पुलिसकर्मियों की सड़क हादसे में मौत, पसरा मातम

जयपुर। राजस्थान के चूरू जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक के अनुसार पुलिसकर्मियों की गाड़ी सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुए।

पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी एक चुनावीसभा में ड्यूटी के लिए तारानगर जा रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘आज सुबह-सुबह चूरू के सुजानगढ़ सदर क्षेत्र से वाहन दुर्घटना में पुलिसकर्मियों के हताहत होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस हादसे में दिवंगत सभी पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ हमारी गहन संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’’

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular