Friday, March 20, 2026
HomeCrime NewsACB Rajasthan Trap Action : ग्राम विकास अधिकारी 4 हजार की रिश्वत...

ACB Rajasthan Trap Action : ग्राम विकास अधिकारी 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी घूस

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने डूंगरपुर में ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुवालका को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर मकान पट्टा जारी करने के लिए कुल 8 हजार रुपये मांगने का आरोप था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

ACB Rajasthan Trap Action : जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम पंचायत माण्डली तहसील सीमलवाड़ा के ग्राम विकास अधिकारी रमेश चन्द्र सुवालका को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

पट्टा बनाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार परिवादी ने गांव में मकानों के पट्टे बनवाने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी ने दोनों भाइयों के पट्टे बनाने के एवज में 8 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। परिवादी द्वारा 4 हजार रुपए देने के बाद एक पट्टा जारी कर दिया गया, जबकि दूसरे भाई का पट्टा जारी करने के लिए फिर से 4 हजार रुपए की मांग की जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। आगे की जांच में अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular