Saturday, February 7, 2026
HomePush NotificationSurajkund Mela Accident : हरियाणा के सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला...

Surajkund Mela Accident : हरियाणा के सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से अफरा-तफरी, बचाव में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 13 लोग घायल हुए, जबकि बचाव कार्य के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने क्षेत्र को घेरकर राहत कार्य किया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Surajkund Mela Accident : फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय झूले के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिसके चलते कई लोग घायल हो गए।

हादसे में बचाव कार्य के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। जिला उपायुक्त आयुष सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में कुल 13 लोग घायल हुए, जिनमें से एक की जान चली गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झूला टूटते ही चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि करीब छह अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग के एमडी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। किसी अन्य अनहोनी को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर दी गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और झूला संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular