Saturday, October 4, 2025
HomePush Notification'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान में 6.5 करोड़ लाख महिलाओं ने कराई...

‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान में 6.5 करोड़ लाख महिलाओं ने कराई स्वास्थ्य जांच, जेपी नड्डा ने कहा ऐतिहासिक पहल

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शनिवार को कहा कि ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत देश भर में लगभग 18 लाख स्वास्थ्य शिविरों में 6.5 करोड़ महिलाओं की जांच की गई है। नड्डा ने इसे एक ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ बताते हुए कहा कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के राष्ट्र के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।

6 करोड़ 50 लाख महिलाओं की जांच हुई : नड्डा

नड्डा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से 17 सितंबर को शुरू किया गया दो सप्ताह का स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान दो अक्टूबर को संपन्न हुआ। इस दौरान देश भर में आयोजित लगभग 18 लाख स्वास्थ्य शिविरों में 6 करोड़ 50 लाख महिलाओं की जांच की गई। यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ का जिक्र करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर को शुरू किया गया। दो सप्ताह तक चलने वाला ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान, देशभर में आयोजित लगभग 18 लाख स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 6 करोड़ 50 लाख महिलाओं की जांच के ऐतिहासिक पड़ाव को पार कर लिया है। यह अभियान 2 अक्टूबर को संपन्न हुआ।

यह उपलब्धि राष्ट्र के सामूहिक संकल्प को दर्शाती : नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि यह असाधारण उपलब्धि महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ परिवारों और समृद्ध समुदायों के केंद्र में रखने के राष्ट्र के सामूहिक संकल्प को दर्शाती है। आइए, हम प्रत्येक महिला को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और एक स्वस्थ, सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित करके इस गति को जारी रखें।

इस अभियान के तहत गुजरात, मुंबई, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में आयोजित इन शिविरों में महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान की जमकर सराहना की। महिलाओं का कहना है कि प्रधानमंत्री लगातार उनके हित में कार्य कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य की चिंता करना इस बात का प्रमाण है। महिलाओं ने ने कहा, हमें गर्व है कि पीएम मोदी हमारे स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए इतने समर्पित हैं।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular