Wednesday, August 6, 2025
HomeNational Newsदेश में 7.80 लाख करोड़ रुपये की लागत से 1,240 राष्ट्रीय राजमार्ग...

देश में 7.80 लाख करोड़ रुपये की लागत से 1,240 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं निर्माणाधीन : नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में बताया कि देशभर में 7.80 लाख करोड़ रुपये की लागत से 29,406 किमी लंबाई की 1,240 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इनमें आकांक्षी जिलों को जोड़ने वाली परियोजनाएं भी शामिल हैं। अब तक 15,674 किमी मार्ग पूरे हो चुके हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में इन परियोजनाओं के लिए 2.75 लाख करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। कार्य 2028-29 तक पूर्ण होंगे।

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा को सूचित किया कि देश में 7.80 लाख करोड़ रुपये की लागत से 29,406 किलोमीटर लंबी 1,240 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनमें आकांक्षी जिलों को संपर्क प्रदान करने वाली राजमार्ग परियोजनाएं भी शामिल हैं। गडकरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी आकांक्षी जिले राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और आकांक्षी जिलों को संपर्क (कनेक्टिविटी) प्रदान करने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों सहित विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गो का विकास और रखरखाव एक सतत प्रक्रिया है।

गडकरी ने कहा कि सरकार ने विगत तीन वर्ष और चालू वर्ष के दौरान आकांक्षी जिलों को जोड़ने के लिए 4,493 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है। उन्होंने कहा, वर्तमान में, देश में 7.80 लाख करोड़ रुपये की लागत से 29,406 किलोमीटर लंबाई वाली 1,240 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनमें आकांक्षी जिलों को संपर्क प्रदान करने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं भी शामिल हैं। इनमें से 15,674 किलोमीटर में काम पूरा हो चुका है। ये परियोजनाएं निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं और वित्त वर्ष 2028-29 तक चरणबद्ध तरीके से पूरी हो जाएंगी।

मंत्री ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान आकांक्षी जिलों को संपर्क प्रदान करने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों सहित विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव के लिए 2,75,675 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular