Wednesday, July 3, 2024
Homeताजा खबरहिमाचल में बड़ा 'खेला', कांग्रेस के 6 बागी और तीन निर्दलीय विधायक...

हिमाचल में बड़ा ‘खेला’, कांग्रेस के 6 बागी और तीन निर्दलीय विधायक बीजेपी में शामिल

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के बागी छह विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग के बाद ये सभी विधायक अयोग्य ठहराए गए थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी भाजपा में शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि अयोग्य ठहराए इन विधायकों की गुरुवार रात भाजपा हाईकमान के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी थी। बैठक में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल मौजूद थे।

New Delhi: Former Himachal Pradesh CM and BJP leader Jai Ram Thakur welcomes Himachal Pradesh Independent MLA KL Thakur as he joins BJP, in New Delhi, Saturday, March 23, 2024. Union Minister Anurag Thakur and party leader Arun Singh are also seen. (PTI Photo/Kamal Singh) (PTI03_23_2024_000085B)

ये नेता हुए बीजेपी में शामिल

धर्मशाला- सुधीर शर्मा 
लाहौल स्पीति- रवि ठाकुर 
सुजानपुर- राजिंदर राणा 
बड़सर- इंद्र दत्त लखनपाल 
गगरेट- चैतन्य शर्मा 
कुटलैहड़- देवेंद्र कुमार भुट्टो
नालगढ़- कृष्ण लाल ठाकुर
देहरा- होशियार सिंह 
हमीरपुर- आशीष शर्मा

आपको बता दें कांग्रेस के छह बागी विधायकों – सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजेंद्र राणा, इंद्र दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र कुमार भुट्टो को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उपस्थित रहने तथा कटौती प्रस्ताव व बजट के दौरान राज्य सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी के एक व्हिप की अवज्ञा करने के लिए 29 फरवरी को अयोग्य करार दिया गया था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments