Sunday, September 29, 2024
Homeजयपुरपहले कभी नहीं देखा होगा तेंदुए का ऐसा शिकार, महज़ 5 सेकंड...

पहले कभी नहीं देखा होगा तेंदुए का ऐसा शिकार, महज़ 5 सेकंड में 3 फ़ीट छलांग लगाकर उतारा मौत के घाट, देखें लाइव वीडियो

जयपुर: जयपुर के झालाना लेपर्ड एरिया में एक तेंदुए ने एक कुत्ते का शिकार किया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महज 5 सेकेंड में इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक तेंदुए ने कुत्ते को शिकार कर मार डाला। ये पूरी घटना झालाना लेपर्ड सफारी में घूमने आए टूरिस्ट ने कैमरे में कैद कर लिया। शुक्रवार शाम हुई इस घटना को देख टूरिस्ट भी हैरान रह गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लेपर्ड अपने शिकार की तलाश में झाड़ियों में बैठा हुआ है। तभी उसकी नजर वहां से गुजर रहे एक कुत्ते पर पड़ी। इसके बाद तेंदुआ शिकार के लिए सही लोकेशन पर पहुंचा और 3 फीट की छलांग लगाकर कुत्ते को जकड़ लेता है। हमला इतना जल्दी होता है कि कुत्ते को सम्भलने तक का मौका भी नहीं मिलता। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और नेटिजन्स इसपर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments