Saturday, July 6, 2024
Homeजेआईजे स्पेशल'थेड्स' के ये शानदार फीचर्स यूजर्स को लग रहे हैं "वंडरफुल"

‘थेड्स’ के ये शानदार फीचर्स यूजर्स को लग रहे हैं “वंडरफुल”

मेटा का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘थ्रेड्स’ लॉन्चिंग के साथ ही चर्चा में है। शब्द सीमा से राहत, इंस्टाग्राम के जरिए लॉन्गिन जैसी कई सुविधाओं के कारण यह लॉन्चिंग के साथ लोकप्रिय भी हो गया है। अब धीरे-धीरे इसके नए फीचर्स भी सामने आ रहे हैं, जो जानना हर यूजर के लिए जरूरी है।

क्विक फॉलो का विकल्प

थ्रेड्स में यूजर्स को क्विक फॉलो फीचर मिलता है। इसके जरिए यूजर्स प्लेटफॉर्म पर अन्य यूजर्स को तुरंत फॉलो कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस फीचर का उपयोग यूजर्स अपनी प्रोफाइल खोले बिना ही कर सकते हैं। बस फॉलो बटन पर टैप करके ही इसे आसानी से फॉलो कर सकते हैं।

क्विक क्रिएट न्यू थेड

ट्विटर के मुकाबले थेड्स में नया पोस्ट करना काफी आसान है। नया थ्रेड पोस्ट करने के लिए यूजर्स को नीचे दिए प्लस के आइकन पर क्लिक करना होता है। इसमें अधिक पोस्ट एड करने के लिए प्लस बटन पर टैप करके इसे आसानी से कर सकते हैं। नया सब-थ्रेड बनाने के लिए यूजर्स को कीबोर्ड पर एंटर बटन को तीन बार टैप करना होता है। ऐसे में यह फीचर काफी आसान हो जाता है।

अनचाही पोस्ट करें म्यूट

थेड्स का सबसे खास और अनोखा विकल्प है इसे म्यूट कर देना। जी हां, अगर आप भी बार-बार आ रहे नोटिफिकेशन से परेशान हैं तो फिर आप म्यूट का विकल्प चुन सकते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि आप कुछ लोगों को फॉलो तो करते हैं, लेकिन उनके बार-बार आते नोटिफिकेशन आपको परेशान करते हैं। ऐसे में थेड्स आपकी मदद करता है। इसके लिए आप उक्त पोस्ट पर जाकर तीन प्वॉइंट पर जाएं और म्यूट विकल्प पर क्लिक कर दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments