Saturday, July 6, 2024
Homeविश्वएक गलती और 128 साल के लिए जेबकतरे को बना दिया ममी...

एक गलती और 128 साल के लिए जेबकतरे को बना दिया ममी…

अमेरिका के कई लोगों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। क्योंकि अमेरिका की सबसे पुरानी ममी स्टोनमैन विली को 128 साल बाद शनिवार को दफनाया गया। इससे पहले ममी को पेंसिल्वेनिया के अंतिम संस्कार गृह में दर्शनों के लिए रखा गया। यहां वर्षों पुरानी ममी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दरअसल, इस शख्स को गलती से ममी बना दिया गया था।

1895 में हो गई थी मौत

गौरतलब है कि स्टोनमैन विली इस शख्स का असली नाम नहीं है। इस ममी से एक कहानी जुड़ी है। दरअसल, स्टोनमैन विली एक अज्ञात व्यक्ति है, जो एक शराबी था। 19 नवंबर, 1895 को एक स्थानीय जेल में किडनी फेल होने से उसकी मृत्यु हो गई थी। जब उसका शव ऑमन के अंतिम संस्कार गृह में रखा हुआ था, तब शवदाह विशेषज्ञों ने उसे गलती से ममीकृत कर दिया था। उस समय वे इसी को लेकर प्रयोग कर रहे थे। हालांकि ममी के बाल और दांत आज भी बरकरार हैं, उसकी त्वचा चमड़े जैसी दिखने लगी है। उसे ताबूत में सूट पहनाकर रखा गया।

होगा नाम का खुलासा

जानकारी के अनुसार इस शख्स को जेब काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उसने अपना नाम फर्जी बताया था। ऐसे में उसे स्टोनमैन विली के रूप में पहचान मिली। स्थानीय अधिकारी रिश्तेदारों का पता लगाने में भी असमर्थ थे। हालांकि बाद में ऐतिहासिक दस्तावेजों का उपयोग करके स्टोनमैन विली की पहचान कर ली गई है। उसे दफन करने के बाद उसके नाम का खुलासा रविवार को किया जाएगा। इस पूरे सप्ताह विली को ऑमन के अंतिम संस्कार गृह में दर्शनों के लिए रखा गया। शनिवार को उसे एक स्थानीय कब्रिस्तान में दफनाया गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments