Thursday, October 3, 2024
HomeIPL-2024दिल्ली ने पंजाब को दिया 175 रनों का टारगेट, इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक...

दिल्ली ने पंजाब को दिया 175 रनों का टारगेट, इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल की धांसू बैटिंग

इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्सऔर पंजाब किंग्स की टक्कर है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 175 रनों का टारगेट दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। हालांकि दोनों ही ओपनर्स अपनी पारी को ज्यादा नहीं बढ़ा पाए। मार्श ने 20 और वॉर्नर ने 29 रन बनाए। फिर शाई होप ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए कुछ बड़े शॉट्स लगाए हालांकि वो भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। होप के आउट होने के बाद विकेट्स की झड़ी लग गई। 454 दिन बाद मैदान पर वापसी करने वाले ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 18 रन बनाकर चलते बने। दिल्ली ने इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर अभिषेक पोरेल को उतारा। पोरेल ने दर्शकों को बिलकुल भी निराश नहीं किया और आखिरी ओवर में दो छक्कों और 3 चौक्कों की मदद से स्कोर बोर्ड पर 174 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

ऋषभ पंत पर थी सबकी नजरें

इस मैच में सभी की नजरें 454 दिनों के बाद मैदान पर लौटे दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर थी। ऋषभ पंत ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए। आपको बता दें दिसंबर 2022 में भयावह कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे पंत ने क्रिकेट के लिए अपने जुनून के दम पर समय से पहले रिकवरी की।

आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई दोनों टीमें

आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमें 32 बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं। इस दौरान दोनों ने 16-16 मैच जीते हैं। पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है। पंजाब किंग्स सिर्फ एक ही बार फाइनल में पहुंची है, जब 2014 में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया था। इसके बाद 2019 से 2022 तक टीम लगातार चार सीजन में छठे स्थान पर रही और 2023 में आठवें स्थान पर खिसक गई। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स भी साल 2020 के आईपीएल सीजन के फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे मुंबई इंडियंस ने हरा दिया था।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी का स्कोरकार्ड

खिलाड़ीरनगेंदबाजविकेट पतन
मिचेल मार्श20अर्शदीप सिंह1-39
डेविड वॉर्नर29हर्षल पटेल2-75
शाई होप33कगिसो रबाडा3-94
ऋषभ पंत18हर्षल पटेल4-111
रिकी भुई3हरप्रीत बराड़5-111
ट्रिस्टन स्टब्स5राहुल चाहर6-128
अक्षर पटेल21रनआउट7-138
सुमित कुमार2अर्शदीप सिंह8-147
कुलदीप यादव1रनआउट9-174

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह.

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, स्वस्तिक चिकारा, यश धुल, एनरिक नॉर्किया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रसिक डार, विकी ओस्तवाल, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर गुर्क, ललित यादव, मिचेल मार्श, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स .

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड: : शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत भाटिया, रिली रोसोयू, शशांक सिंह, क्रिस वोक्स, विश्वनाथ प्रताप सिंह, आशुतोष शर्मा, तनय त्यागराजन, अथर्व तायडे, ऋषि धवन, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, विद्वत कावेरप्पा, हर्षल पटेल.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments