Friday, July 5, 2024
Homeताजा खबरTelangana Assembly Election Results Live: तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस को बड़ी...

Telangana Assembly Election Results Live: तेलंगाना के रुझानों में कांग्रेस को बड़ी बढ़त

Assembly Election 2023 Result, Vidhan Sabha Chunav Parinam Live: तेलंगाना में 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था। इसके नतीजे आज आ रहे हैं। इससे पहले कई एग्जिट पोल सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर कांग्रेस की बढ़त का संकेत दिखा रहे थे।

05:53 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

आयोग ने तेलंगाना के डीजीपी को किया निलंबित

मतगणना के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने के बाद डीजीपी पर कार्रवाई। कुछ घंटे बाद ही चुनाव आयोग ने निलंबित करने का आदेश जारी किया।

05:39 PM, 03-DEC-2023

सिकंदराबाद कैंट और सिकंदराबाद सीट पर बीआरएस जीता
सिकंदराबाद कैंट सीट से बीआरएस के लस्या नंदिथा सयन्ना ने 17000 वोटों से जीत दर्ज की है। टी पद्मा राव सिकंदराबाद सीट से 45000 वोट से जीत गए हैं।

05:32 PM, 03-DEC-2023

येल्लारेड्डी से कांग्रेस के के मदन मोहन राव 24001 वोट से जीते

कांग्रेस उम्मीदवार के मदन मोहन राव येल्लारेड्डी से 24001 वोटों से जीत गए हैं। वानापार्थी से कांग्रेस प्रत्याशी मेघा रेड्डी टुडी ने 25000 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के मंडुला सामेल थुंगाथुर्थी सीट से 51094 वोटों के अंतर से जीते हैं। 

04:41 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

रेवंत रेड्डी बोले- हम विपक्ष के विचारों को भी महत्व देंगे

तेलंगाना के कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि केटीआर ने कांग्रेस की सरकार का स्वागत किया है। अब जब हमारी सरकार आएगी यह जज्बा जारी रहेगा। उन्होंने कहा, 10 वर्षों तक बीआरएस पावर में रही अब वह विपक्ष में बैठेगी। हम विपक्ष के विचारों को भी महत्व देते हैं।

04:31 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

कांग्रेस 13 सीटों पर जीती, बीआरएस सात सीटों पर विजयी, भाजपा को एक सीट

04:29 PM, 03-DEC-2023

गोशामहल सीट से टी राजा सिंह जीते
भाजपा के उम्मीदवार टी राजा सिंह गोशामहल सीट से जीत गए हैं। उन्होंने बीआरएस के नंद किशोर व्यास को 21457 वोटों से हराया।

04:05 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

बेल्लमपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार 36878 वोटों से जीते
बेल्लमपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गद्दम विनोद 36,878 वोटों से जीत गए हैं। वहीं बालकोंडा से बीआरएस के प्रशांथ रेड्डी वेमुला ने 4533 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है।

03:57 PM, 03-DEC-2023

कामारेड्डी सीट से भाजपा उम्मीदवार आगे निकले, रेवंत रेड्डी-केसीआर पीछे
तेलंगाना के कामारेड्डी सीट से भाजपा उम्मीदवार केवीआर रेड्डी ए रेवंत रेड्डी ओर केसीआर से आगे निकल गए हैं। फिलहाल वे 625 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Image

03:44 PM, 03-DEC-2023

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने समर्थकों का आभार जताया
तेलंगाना में कांग्रेस के जीत की ओर बढ़ने के बीच प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।
Congress Telangana President A Revanth Reddy greets party workers and supporters celebrating the party's lead during counting of votes for Telangana Assembly elections, in Hyderabad.
Photo: PTI

03:38 PM, 03-DEC-2023

अब तक के परिणाम- कांग्रेस के चार, बीआरएस के तीन उम्मीदवार जीते
तेलंगाना की जुक्काल विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार लक्ष्मीकांत राव थोटा को 1152 वोटों से जीत हासिल हुई। मेडक विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार माईनामपल्ली रोहित ने 10157 वोट से जीत दर्ज की। चेन्नुर विस सीट से जी विवेकानंद 37 हजार से अधिक वोटों से जीते। हुजूरनगर सीट से उत्तम कुमार रेड्डी 44,888 वोटों से जीते।

कुतबुल्लापुर में बीआरएस नेता केपी विवेकानंद को 1.87 लाख से अधिक वोट मिले। 22 दौर की मतगणना के बाद उन्हें 85576 वोट से विजयी घोषित किया गया। नरसापुर से वीएस लक्ष्मा रेड्डी 8855 वोटों से जीते। बालकोंडा विधानसभा सीट से पीआर वेमुला 4533 वोटों से जीते।

02:19 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

केटीआर सिरसिल्ला से 27000 वोटों से आगे
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर सिरसिल्ला विधानसभा से 27000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

KTR.

01:40 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

रेवंत रेड्डी से मिले डीजीपी अंजनी कुमार
तेलंगाना के डीजीपी अंजनी कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियो ने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर पहुंच कर मुलाकात की। विधानसभा चुनाव के अब तक रुझानों में कांग्रेस 119 सीटों में से 65 पर आगे चल रही है। सत्ताधारी बीआरएस 38 सीटों पर आगे है।

12:50 PM, 03-DEC-2023

अकबरूद्दीन ओवैसी 17000 वोटों से आगे
एआईएमआईएम नेता अकबरूद्दीन ओवैसी चंद्रायनगुट्टा सीट से 17000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12:29 PM, 03-DEC-2023

119 में से 118 के लिए ईसीआई के आधिकारिक आंकड़े जारी
कांग्रेस 67 सीटों पर आगे, बीआरएस 38, बीजेपी 8, एआईएमआईएम 4, सीपीआई 1, अन्य 2 सीटों पर आगे।

11:47 AM, 03-DEC-2023

कांग्रेस के रेवंत रेड्डी बोले- चार करोड़ लोगों की उम्मीदों को भी पूरा करने का समय आया
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के शहीदों की उम्मीदों को पूरा करने का समय आ गया है। तेलंगाना में बीआरएस से सत्ता छीनने की दौड़ में आगे निकलने के बाद ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि शहीदों और राज्य के चार करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का समय आ गया है। टीपीसीसी अध्यक्ष ने श्रीकांत चारी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने तेलंगाना को राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए आत्मदाह कर ली थी। नलगोंडा जिले के फार्माकोलॉजी के छात्र चारी ने 3 दिसंबर, 2009 को जलने के कारण दम तोड़ दिया था।

11:29 AM, 03-DEC-2023

तेलंगाना में अब कांग्रेस 61, बीआरएस 36, भाजपा 10 सीटों पर आगे: ईसीआई

11:14 AM, 03-DEC-2023

गजवेल सीट से आगे निकले केसीआर, पर बीआरएस के कई मंत्री पीछे
तेलंगाना के मुख्यमंत्री गजवेल सीट से आगे निकल गए हैं। कभी केसीआर के करीबी रहे और इस बार भाजपा के उम्मीदवार इयाटाला राजेंदर 827 वोटों से पीछे चल रहे हैं। हालांकि बीआरएस के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं। उनमें इंद्रकरण रेड्डी, कोप्पुला ईश्वर, वेमुला प्रशांत रेड्डी, दयाकर राव, निरंजन रेड्डी और अन्य शामिल हैं।

11:05 AM, 03-DEC-2023

ईसीआई के अनुसार अब तक कांग्रेस को 40.8 फीसदी वोट
ईसीआई के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस को अब तक 40.8 फीसदी वोट मिले हैं। बीआरएस को 38.4 फीसदी, भाजपा 13.3 फीसदी, बसपा 1.2 फीसदी, अन्य को 4.1 फीसदी वोट मिले हैं।

10:57 AM, 03-DEC-2023

चुनावी रुझानों के बीच ताज कृष्णा के बाहर दिखी लग्जरी बसें, कांगेस नेता ये बोले
Imageतेलंगााना के चुनावी नतीजों के बीच हैदराबाद के ताज कृष्णा के बाहर कई लग्जरी बसें देखी गई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष किरण कुमार चामला ने कहा कि केसीआर किस तरीके से काम करते हैं यह सबको पता है। गलत तरीके से लोगों को लुभाना उनका प्रमुख एजेंडा है। आज के नतीजों को देखते हुए हमने भी कुछ कदम उठाए हैं। चामला ने कहा कि आज के रुझानों और नतीजों को देखते हुए किसी अवैध क्रियाकलाप की जरूरत नहीं है। कांग्रेस कम से कम 80 सीटें जीतेगी। सब कुछ ठीक है। हम आज बहुत खुश हैं।

10:43 AM, 03-DEC-2023

पूर्व डिप्टी सीएम दामोदर राजनरसिम्हा एंडोले सीट पर आगे
एंडोले में कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व डिप्टी सीएम दामोदर राजनरसिम्हा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीआरएस के क्रांति किरण से 3,465 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:05 AM, 03-DEC-2023

कोरातला सीट से बीआरएस उम्मीदवार आगे
कोरातला सीट से बीआरएस उम्मीदवार कल्वाकुंतला संजय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अरविंद धर्मपुरी से 168 वोटों से आगे निकल गए हैं।

10:02 AM, 03-DEC-2023

रेवंत रेड्डी के आवास के बाहर पटाखे फोड़े गए

09:54 AM, 03-DEC-2023

कांग्रेस 53 सीटों पर आगे निकली
तेलंगाना में कांग्रेस ने बीआरएस पर बढ़त बरकरार रखी है। ताजा रुझानों में कांग्रेस 53 सीटों पर आगे चल रही है इसके अलावा बीआरएस 34, बीजेपी 8, एआईएमआईएम 1, अन्य 1 सीट पर आगे है।

09:47 AM, 03-DEC-2023

तेलंगाना के मेडचल सीट से सीएच मल्ला रेड्डी आगे

इसीआई के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस उम्मीदवार सीएच मल्ला रेड्डी मेडचल में 2,913 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी और बीस राउंड की गिनती होनी उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के टी ब्रजेश यादव पीछे चल रहे हैं।

09:39 AM, 03-DEC-2023

रुझानों में कांग्रेस की बढ़त पर बीआरएस नेता ने दी प्रतिक्रिया

09:28 AM, 03-DEC-2023

रुझानों में कई मंत्री पीछे चल रहे
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। अब तक के रुझानों में बीआरएस के निवर्तमान सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।

09:17 AM, 03-DEC-2023

रुझानों में कांग्रेस को बहुमत
अब तक के रुझानों में कांग्रेस 67, बीआरएस को 39, भाजपा छह और अन्य सात सीटों पर आगे चल रहे हैं। 119 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 60 सीट की जरुरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments