Saturday, July 6, 2024
Homeराजस्थान की खबरेंRajasthanPM in Rajasthan : कांग्रेस के राज में ईश्वर का नाम लेना...

PM in Rajasthan : कांग्रेस के राज में ईश्वर का नाम लेना मुश्किल हो गया है, वहीं इनके नेता एक-दूसरे को रन आउट करते रहे और रिश्वत लेकर मैच फिक्स कर दिया

चूरू/झुंझुनूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड कप फाइनल वाले दिन चुनावी सभा में खेल और खिलाड़ी वाले मूड में दिखे। उन्होंने राजस्थान में चूरू के तारानगर और झुंझुनूं में कहा कि कांग्रेस वाले एक-दूसरे को रनआउट करने में लगे हैं। जो बचे हैं, वे महिलाओं और अन्य मुद्दों पर गलत बयान देकर हिट विकेट हुए जा रहे हैं। बाकी जो हैं, वे पैसे लेकर, रिश्वत लेकर मैच फिक्सिंग कर लेते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब इनकी टीम ही इतनी खराब है, तो ये क्या रन बनाएंगे और आपका क्या काम करेंगे। हमें हर पोलिंग बूथ पर पांच से सात सेंचुरी लगानी हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में इस भूमि पर ईश्वर का नाम लेना भी मुश्किल हो गया है। एक तरफ भाजपा है, जो करतारपुर साहब कॉरिडोर बनवाती है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपने राज में यहां शोभा यात्रा तक निकलने नहीं देती है। वह देवी-देवताओं की शोभा यात्रा पर रोक लगाती है, लेकिन आतंकी संगठन PFI की रैली को बढ़ावा देती है। राजस्थान में जादूगर की सरकार है तो वह छूमंतर करता रहता है। मोदी ने सड़क हादसे में मृत 6 पुलिसकर्मियों को भी श्रृद्धांजलि दी, ये पुलिसकर्मी झुंझुनूं में मोदी की सभा में ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

मोदी ने कई मुद्दों पर घेरा गहलोत और कांग्रेस को

  • शेखावाटी के लोग उद्यमी हैं। कांग्रेस को इनसे भी चिढ़ है। हमने झुंझुनूं के लाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाया। कांग्रेस को यह भी नहीं सुहाया। गहलोत जी को उनके राजस्थान आने से भी चिढ़ होती है। क्या कोई अपने घर-रिश्तेदारों से मिलने नहीं आएगा? शेखावाटी में जन्मे लोगों ने कितने ही उद्योगों की स्थापना की है। शेखावाटी के लोगों में परोपकार का स्वभाव है। इसी परंपरा को भारत आगे बढ़ा रहा है।

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार फैलाया है। भाजपा सरकार आएगी तो सभी भ्रष्टाचारियों को आउट कर देंगे और बीजेपी विकास का स्कोर तेजी से बनाएगी। जीत राजस्थान की होगी, जीत किसान, महिलाओं, युवाओं के भविष्य की होगी।

आज भारत हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। चंद्रयान चांद पर पहुंचा। कोरोना का देसी टीका बनाया। कांग्रेस और विकास एक-दूसरे के दुश्मन हैं, इसलिए विकास चाहिए तो कांग्रेस को जितना दूर रखें, उतना अच्छा है। राजस्थान भी इसमें बड़ी भूमिका निभाएगा।

लाल डायरी के पन्ने धीरे-धीरे, आहिस्ता-आहिस्ता खुल रहे हैं। इधर पन्ने खुलते हैं, उधर गहलोत जी का फ्यूज उड़ जाता है। गहलोत जी की जादूगरी लाल डायरी में दिखने लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments