Saturday, July 6, 2024
HomeLoksabha Election 2024Lok Sabha Election 2024 :शिवसेना (UBT) ने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची...

Lok Sabha Election 2024 :शिवसेना (UBT) ने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की,जानें किसे कहां से बनाया प्रत्याशी

मुंबई, उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को रायगढ़ और अरविंद सावंत को दक्षिण मुंबई से प्रत्याशी घोषित किया गया है.

पार्टी ने ठाणे से राजन विचारे, मुंबई उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर और मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय पाटिल को मैदान में उतारा है.उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना राज्य में महा विकास आघाडी (एमवीए) का घटक दल है.एमवीए के एक अन्य घटक दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक राज्य में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.दूसरी ओर, तीसरे घटक दल कांग्रेस ने कुछ ही सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है.ये वो सीट हैं जहां गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई विवाद नहीं है.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं.उत्तर प्रदेश (80 सीट) के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाला राज्य महाराष्ट्र ही है.राज्य में 19 अप्रैल से 5 चरणों में मतदान होगा.

16 प्रत्याशियों की सूची

सांगली- चंद्रहार पाटिल
मावल- संजोग वाघेरे पाटिल
बुलढाणा- नरेंद्र खेडे
धारशीव- ओमराजे निवालकर
शिर्डी- भाऊसाहेब वाघचौरे
यवतमाल वाशिम- संजय देशमुख
हिंगोली- नागेश पाटिल आष्टीकार
सिंधुदुर्ग रत्नागिरी- विनायक राउत
ठाणे- राजव विचारे
संभाजीनगर- चंद्रकांत खैरे
मुंबई उत्तर पश्चिम- संजय जाधव
मुंबई दक्षिण मध्य- अनिल देसाई
नाशिक- राजाभाऊ वाजे
रायगढ़- अनंत गीते
मुंबई (नार्थ-ईस्ट)- संजय दिना पाटिल
मुंबई दक्षिण- अरविंद सावंत
परभणी- संजय जाधव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments