Saturday, July 6, 2024
Homeताजा खबरKisan Mahapanchayat Delhi : किसानों की 'महापंचायत' के कारण दिल्ली में जगह-जगह...

Kisan Mahapanchayat Delhi : किसानों की ‘महापंचायत’ के कारण दिल्ली में जगह-जगह जाम,जानें किन रास्तों पर जाम और मार्ग परिवर्तन ?

नई दिल्ली, केंद्र की कृषि क्षेत्र संबंधी नीतियों के विरोध में किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में गुरुवार को ‘किसान मजदूर महापंचायत’ का आयोजन किया, जिसके मद्देनजर मध्य दिल्ली और सराय काले खां में यातयात का बुरा हाल रहा. राजधानी में वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई, जिसके परिणामस्वरूप ITO, दिल्ली गेट, दरियागंज और सराय काले खां के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 समेत विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक जाम हो गया.सराय काले खां में भारी ट्रैफिक जाम देखा गया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वाहनों की आवाजाही जारी है.दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों को यातायात नियमों और मार्ग परिवर्तन के बारे में सचेत किया गया है.

एडवाइजरी में क्या कहा गया है ?

एडवाइजरी में कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू मार्ग, बाराखंभा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, आसफ अली रोड, जय सिंह रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, संसद मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग,मिंटो मार्ग, अशोक मार्ग, महाराजा रणजीत सिंह फ्लाईओवर, कनॉट सर्कस, भवभूति मार्ग, डीडीयू मार्ग और चमन लाल मार्ग सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात नियंत्रित किया जाएगा. यातायात पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यदि संभव हो तो उपरोक्त सड़कों से जाने से बचें और सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो सेवाओं का ज्यादा उपयोग करें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments