Saturday, October 5, 2024
Homechunavi halchalAAP Candidate List 2024 : आम आदमी पार्टी ने पंजाब के...

AAP Candidate List 2024 : आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए 8 उम्मीदवारों की जारी की पहली सूची,इन 5 कैबिनेट मंत्रियों को उतारा मैदान में,देखें पूरी सूची

चंडीगढ़, आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में 8 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की.पार्टी ने 5 कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा है.सूची के मुताबिक, पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों -कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर सीट से, लालजीत सिंह भुल्लर को खडूर साहिब से, गुरुमीत सिंह खुदियां को बठिंडा से, गुरुमीत सिंह मीत को संगरूर से और बलबीर सिंह को पटियाला लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है.

जालंधर से सांसद सुशील रिंकू एक बार फिर इसी सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं. पार्टी ने गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.बस्सी पथाना सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक सिंह हाल में आप में शामिल हुए थे. आप ने पंजाबी अभिनेता करमजीत अनमोल को फरीदकोट लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments