Tuesday, July 9, 2024
Homeताजा खबरकिसान आंदोलन के बीच कांग्रेस का बड़ा ऐलान,'सरकार बनी तो किसानों को...

किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस का बड़ा ऐलान,’सरकार बनी तो किसानों को देंगे लीगल गारंटी’

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन जारी है,किसान बड़ी मात्रा में दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं,कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं लेकिन उसके बावजूद किसानों का दिल्ली कूच जारी है,इसी बीच कांग्रेस ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है ,राहुल गांधी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस ने कहा है कि उनकी सरकार बनने पर MSP की गारंटी का कानून लाया जाएगा।

हमारी सरकार बनी तो MSP की गारंटी का कानून लाया जाएगा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह घोषणा करती है कि हम देश के किसानों को MSP दिलाने के लिए फसलों की व्यापक खरीद के साथ लीगल गारंटी देंगे। जब हमारी सरकार आएगी तो हम इसे लागू करेंगे।”

15 करोड़ किसान परिवारों को फायदा

एमएसपी गारंटी देने का ऐलान करनते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है। उन्होंने कहा कि देश में किसानों को जो मिलना चाहिए, वो उन्हें नहीं मिल रहा है। इसलिए किसान दिल्ली की तरफ जा रहे हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है, उनके ऊपर आंसू गैस के गोले दागे जे रहे हैं। किसान सिर्फ ये कह रहे हैं – हमारी मेहनत का फल हमें मिलना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments