जबसे आदित्य बिड़ला ग्रुप ने पांच संस्थाओं के साथ मिलकर RCB टीम को खरीदा है, तबसे अनन्या बिड़ला कर्नाटक में काफी फेमस हो गई हैं।
बता दें कि RCB को खरीदने के बाद अनन्या के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में कुछ ही दिनों में 400 गुना की बढ़ोतरी हुई है।
RCB को खरीदने से पहले अनन्या के 435K फॉलोअर्स थे, जो अब बढ़कर 2.2 मिलियन हो गए हैं।
बता दें कि अनन्या ने महज 17 साल की उम्र में 'स्वतंत्र माइक्रोफिन' की शुरुआत की थी।
बिजनेस के अलावा, अनन्या ने एक इंटरनेशनल पॉप स्टार के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है।
विश्व स्तर पर 500 मिलियन से ज्यादा स्ट्रीम के साथ वह भारत की सबसे सफल अंग्रेजी पॉप संगीतकारों में से एक हैं।
अनन्या ने सिर्फ 9 साल की उम्र से ही म्यूजिक सीखने की शुरुआत की थी।